कन्नौज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरा युवा भारत के तहत जलालाबाद के वीडी तिवारी इंटर कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में पुनीत प्रथम, अर्पित द्वितीय एवं हरिओम तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला दौड़ मे गौरी प्रथम, शीतल द्वितीय एवं राधिका तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरुष दौड़ में आशीष प्रथम, अभिनेष द्वितीय एवं मनु तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में वीरांगना लक्ष्मीबाई टीम विजेता हुई। वहीं वाॅलीबॉल में वीडी तिवारी इंटर कॉलेज टीम विजेता रही। स्लो साइकलिंग महिला वर्ग में भावना प्रथम, काजल द्वितीय एवं दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटों, मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इससे पहले इसका उद्घाटन खंड विकास अधिकारी जलालाबाद मनोज पोरवाल,जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में अभिषेक वर्मा, रूबी, राहुल त्रिपाठी, ओमशंकर त्रिवेदी ने रेफरी भूमिका निभाई। इस दौरान नीलेश कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।