फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में आए युवक ने सराफ से साठ हजार के जेवर ठगे

विज्ञापन
ठगी के बाद दुकान पर बैठा पीड़ित दुकानदार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
प्रेमपुर(कन्नौज)। कस्बे में सराफा कारोबारी की दुकान पर पुलिस की वर्दी में पहुंचे युवक ने साठ हजार रुपये के जेवर की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस के मुताबिक कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

प्रेमपुर के आशीष वर्मा पुत्र छुन्नालाल का कस्बे में सराफा का काम है। सोमवार की इनकी दुकान पर पुलिस की वर्दी में एक युवक पहुंचा। उसने प्रेमपुर चौकी पर तैनात होने की बात कहते हुए सोने के पेंडल दिखाने के लिए कहा। दुकानदार आशीष वर्मा ने दुकान पर पेंडल न होने पर घर से लाकर दिखाने के लिए कहा। तब युवक ने चांदी की पायलें मांगीं। आशीष ने उसे पायलें दिखा दीं। युवक ने चार जोड़ी पायलें पसंद कर अलग रखवा लीं। आशीष ने बताया कि वह दुकान पर पिता को छोड़कर घर से पेंडल लेने चले गए। उनके जाने के बाद युवक ने पिता छुन्नालाल वर्मा से पायलें चौकी इंचार्ज को दिखाकर आने के लिए कहा। इसके बाद वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह पेंडल लेकर लौटे। काफी देर तक इंतजार के बाद भी युवक दुकान पर नहीं आया तो आशीष पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां ठगे जाने की जानकारी हुई।
आशीष के अनुसार चार जोड़ी पायलें करीब नौ सौ ग्राम से ज्यादा वजन की थीं। कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। पीड़ित की शिकायत पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि टप्पेबाज की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। टप्पेबाज को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें