फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर अधिक रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। अंत्योदय योजना के कार्डधारक ने सोमवार को ब्लाक में धरना दिया। आरोप लगाया कि कोटेदार ने उससे अधिक रुपये लेकर खराब गेहूं दे दिया। विरोध करने पर कोटेदार ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह शिकायत लेकर तहसील पहुंचा तो पूर्ति निरीक्षक ने आश्वासन देकर चलता कर दिया।
विज्ञापन

तहसील के मलिहापुर के मजरा गंभीरपुर्वा निवासी जगदीश पुत्र रामसनेही ने बताया कि वह अंत्योदय कार्डधारक है। प्रतिमाह मिलने वाले राशन से परिवार का भरण पोषण होता है। मलिहापुर के कोटेदार ने 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल दिया। कोटेदार ने 85 रुपये की जगह 100 रुपये ले लिए। राशन में मिट्टी भरी हुई है। यह खाने योग्य नहीं है। विरोध किया तो कोटेदार ने मारपीट कर दी। वह कोटेदार की शिकायत करने तहसील में एसडीएम के पास जा रहा था। गेट पर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार मिल गए। आरोप है कि उन्होंने एसडीएम को गेहूं नहीं दिखाने दिया। कोटेदार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर तहसील से चलता कर दिया। मजबूरी में उसे सोमवार को ब्लाक में बीडीओ कार्यालय के सामने धरना देना पड़ा। दूसरी ओर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कार्डधारक को तहसील से भगाने की बात गलत है। कोटेदार से बात कर साफ गेहूं देने के निर्देश दिए थे। जिला पूर्ति अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि कोटेदार ने अधिक रुपये लिए तो यह गलत है। जांच की जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार पर कार्रवाई होगी। युवक को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें