फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ पहुंची पत्नी, पति की रुकवाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पहली पत्नी को छोड़ कर पति दूसरी शादी रचाने जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी ने पति की दूसरी शादी रुकवा दी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

औरैया बेला गांव की एक युवती की शादी पांच वर्ष पहले थाना तालग्राम भवानीसराय निवासी किसान दीपक कुमार पुत्र रामदत्त के साथ हुई थी। महिला और पति में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। पति ने एक साल बाद उसे घर से निकाल दिया। महिला ने न्यायालय में गुजारा भत्ता का मुकदमा दायर कर दिया। इस बीच युवक ने इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआपुर्वा गांव से दूसरी शादी तय कर ली।
गुरुवार को चुपके-चुपके बरात ले जाने की तैयारी कर रहा था, तभी पहली पत्नी पुलिस के साथ गांव पहुंच गई और बरात रुकवा दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र का कहना की शादी रुकवा दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें