फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ बीईओ को जासोदा पुलिस चौकी के पास लूटा

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एएसपी व सीओ सदर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जसोदा/गुरसहायगंज (कन्नौज)। कार्यालय से घर लौटते समय बुधवार शाम को जासोदा पुलिस चौकी के पास छिबरामऊ खंड शिक्षा (बीईओ) अधिकारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये, दो मोबाइल और कागजात लूट लिए। सुबह खंड शिक्षा अधिकारी के साथ एएसपी, सीओ और कोतवाल ने वारदात स्थल पर छानबीन की। झाड़ियों में दो मोबाइल, जूता और कागजात से भरा झोला मिल गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के गांव ब्राहमनपुरा निवासी सुनील कुमार दुबे छिबरामऊ ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी हैं। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक पर छिबरामऊ कार्यालय से सरायमीरा कन्नौज आवास लौट रहे थे। जीटी रोड पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की जसोदा पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने खंड शिक्षा अधिकारी से 50 हजार रुपये, दो मोबाइल, एटीएम, चेकबुक, पैनकार्ड और कागजों से भरा झोला लूट लिया और गुरसहायगंज की ओर भाग गए। घबराए सुनील का जाते समय जूता वहीं छूट गया। करीब आधा घंटे बाद वह बाइक से घर पहुंचे और सुबह वारदात की सूचना एएसपी विनोद कुमार को दी।
गुरुवार को एएसपी, सीओ श्रीकांत प्रजापति और गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी को लेकर वारदात स्थल पर पहुंचे। खोजबीन करने पर पुलिस को खंड शिक्षा अधिकारी के दो मोबाइल, एक जूता और कागजों से भरा झोला मिला सड़क किनारे झाड़ियों में मिल गया। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द बदमाशों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक शिक्षक साथी से रुपये लिए थे, वहीं रुपये बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें