फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रोकने से नाराज प्रवासी श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करते प्रवासी श्रमिक। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लेने के बाद प्रवासी श्रमिकों को रोका जा रहा है। इससे नाराज श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि जब एक्सप्रेसवे पर चलने की अनुमति नहीं है तो टैक्स क्यों लिया गया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गैर प्रांतों से बाइक या अन्य वाहनों से जाने वालों से टोल पर टैक्स लिया जा रहा है। सौरिख थाना इलाके की सीमा में इन्हें आगे जाने से रोक दिया गया। बिहार के मधुबनी जिले के ग्राम जंझारपुर निवासी चिरंजीव पुत्र मलूक, हरदा चौधरी पुत्र जोहर और अमित सिंह पुत्र लल्लन ने बताया कि वह आगरा में वोडाफोन का काम कर रहे थे। बुधवार सुबह घर जाने के लिए निकले थे। हरिओम सिंह दिल्ली से वाराणसी, सुशील व इमरान आलम दिल्ली से बिहार, आलम दिल्ली से किशनगढ़ के लिए निकले थे। इन्हें एक्सप्रेसवे पर आगे जाने से रोक दिया गया। इस पर यह प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

श्रमिकाें ने कहा कि अगर एक्सप्रेसवे से नहीं जाने दिया जा रहा है तो पैसा वापस किया जाए। पुलिस ने इन्हें एक्सप्रेसवे से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें