फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के एक गांव की युवती ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले युवक के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। युवक का परिवार उससे रंजिश मानता है। मंगलवार को युवक के परिजन असलहा लेकर दरवाजे पर आ गए। इन्होंने जान से मारने की धमकी दी। घर वालों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने तीन घंटे बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया। इसके बाद से वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने बताया कि इस परिवार में पहले से झगड़ा चल रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें