फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बनेगी सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस कर्मियों के आत्महत्या की बढ़ रहीं घटनाओं को डीजीपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अधीनस्थों के साथ शालीनता से पेश आने और उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस कार्यालय में शिकायत सेल का गठन किया जाए। नामित राजपत्रित अधिकारी पीड़ित पुलिस कर्मियों की शिकायतों को सुनें। 15 दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण न हो पाने पर आईजी या फिर एडीजी शिकायत निस्तारित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दस बिंदुओं पर पत्र जारी किया है। पत्र में डीजीपी ने जिलों के कप्तानों से कहा है कि आत्महत्याओं के प्रकरणों की जांच करें कि इसके पीछे कौन सी परिस्थितियां और कारण थे। अब तक जो प्रकरण सामने आए हैं, उसमें व्यक्तिगत और सेवा संबंधी हैं। इनमें स्थानांतरण के मामले प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी करने की जरूरत है। नीति में बदलाव पर भी विचार किया जा सकता है। गंभीर चिकित्सा के प्रकरणों को ट्रांसफर पॉलिसी से अलग रखकर स्थानांतरण में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक आवश्यकता की जांच कराकर संभव स्थानांतरण किए जाएं।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि डीजीपी की ओर से जारी गाइड लाइन का जिले में पालन कराया जाएगा। हर पुलिस कर्मी उनके परिवार का हिस्सा है। पुलिस कर्मियों की शिकायतों का निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड लाइन में इन बिंदुओं को बताया गया अहम
- पुलिस कर्मियों की शिकायत के लिए तत्काल एक अधिकारी नामित किया जाए।
- तनाव में रहने वाले पुलिस कर्मी को अवकाश दिया जाए।
- प्रत्येक थाने में कामन जगह बनाई जाए। यहां सिपाही कैरम, शतरंज खेल कर मनोरंजन कर सकें।
- थाना स्तर पर मासिक कार्यशाला का आयोजन किया जाए।
- थाना स्तर पर फंड मिलेगा। इससे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
- प्रत्येक तीन माह में पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा।
- थाना और चौकी स्तर पर पौधरोपण और पार्क बनाकर अच्छा वातावरण बनाया जाए।
- पुलिस कर्मियों के आत्महत्या के मामलों की एसपी स्वयं जांच करें।
- पुलिस कार्यालय में शिकायत सेल का गठन किया जाए।
- पुलिस कर्मियों के स्वयं, पत्नी के जन्म दिन पर स्वेच्छा पर अवकाश दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें