फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन गोसंरक्षण केंद्र में डीएम को मिलीं कमियां

विज्ञापन
जसपुरापुर सरैया में बन रहे गोसंरक्षण केंद्र में चरही देखते डीएम रवींद्र कुमार व मौजूद अन्य लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जसपुरापुर सरैया में बन रहे वृह्द गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को कई खामियां मिलीं। केंद्र में बाउंड्री का निर्माण अधूरा था। खड़ंजा खराब हालत में मिला। मवेशियों के लिए बनी चरही मानक से ज्यादा गहरी मिली। संपर्क मार्ग के दोनों तरफ लगाए गए पौधे सूख गए थे। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था पैकफेड के सहायक अभियंता से नाराजगी जताते हुए कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गोशाला में 24 गोवंश मिले। चरही में अधिक गहराई होने के कारण पशुओं को चारा खाने में कठिनाई हो रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने चरही की गहराई को मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए। वृहद गोसंरक्षण केंद्र के संपर्क मार्ग पर बिछाया गया खड़ंजा बारिश के कारण खराब हो चुका है। उन्होंने खड़ंजा की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। संपर्क मार्ग के दोनों तरफ लगाए गए पौधे सूख गए थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए फिर से पौधे लगाने और उनकी नियमित देखरेख के लिए कहा।
निर्माण कार्य संबंधी बोर्ड लगा नहीं मिला। डीएम ने पैकफेड के सहायक अभियंता को संक्षिप्त विवरण के साथ बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सोलर प्लांट के लिए विभाग को बजट जारी होने के बाद भी प्लांट न लगने पर निदेशक नेडा को पत्र लिखने के निर्देश दिए। जैविक खाद बनाने के लिए गोबर इकट्ठा करने के लिए गड्ढा खुदा नहीं मिला। बरसीम आदि की बुआई न किए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें