फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराधों को लेकर राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा जिस तरह गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, रेल, बस किराया बिजली की दरों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। देश के मुखिया गरीबी को खत्म करने की बात कहकर सत्ता में आए थे, अब तो गरीब ही खत्म हुआ जा रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। लोगों को इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये भाजपा सरकार धर्म व जाति के नाम पर आपस में लड़ा रही है। बुनियादी जरूरतें पूरी करने में देश और प्रदेश की सरकार पूरी तरह विफल रही हैं। प्रदेश और देश में हर चीज महंगी हो गई है। कहा कि अगर इन महंगी हुई चीजों के दाम तुरंत ना वापस लिए गए तो समाजवादी लोग जनता की लड़ाई लड़ने के लिये सड़कों पर उतरने में कोई गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर संजय दुबे, सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, इंद्रेश यादव, बिल्लू दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, अतीक हुसैन, मुकेश बाथम, धर्मेंद्र कुशवाहा, सोनू यादव, राजिक अली, गोलू यादव, कौसर खां, ऐहतशाम हुसैन बिल्लू, मंसूर खां, भूरा यादव, रेहान खां, रामवीर कठेरिया, धर्मवीर पाल, देवराज यादव, संजीव मिश्रा, टिल्लू दुबे, उदयवीर, अजय, रिशु, वंश, आकाश, अनंत यादव, अजय शर्मा, अल्पना कठेरिया, अर्चना मिश्रा, रमेश यादव, प्रियेश यादव, ब्रजेश कटियार, शोभित दुबे, नाजिम अख्तर ,शकील अहमद, टम्मो यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें