protest for bad system in kannauj
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज) में मझपुरवा गांव में जलभराव से नाराज मोहल्लावासियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बताया कि जलभराव से गली तालाबनुमा हो जाती है। इससे आवाजाही में काफी परेशानी होती है।
गांव निवासी शान मोहम्मद, मोहम्मद मुसर्रत, शमशाद, सोहेल, रूआब ने बताया कि कुछ लोगों ने फुटपाथ पर कब्जा कर नालियां बंद कर दी। मंगलवार को हुई बारिश से गली में तालाब का रूप ले लिया। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई दिन पहले डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बकरीद पर गांव में सफाई कराने की मांग भी की। वहीं, अभी तक सुनवाई ना होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।