फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल टूटने से जीटी रोड बाइपास पर लगा जाम, फॉल्ट से जल कर टूट गया था केबल

विज्ञापन
traffic jam in kannauj GT road baipaa - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज में बारिश के समय बाईपास पर एबीसी केबल जलकर टूटी और नीचे गिर गई। जली केबल को देखकर गुजर रहे वाहन खड़े हो गए। इससे करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बारिश के समय जीटी रोड के बाईपास पर पूर्वी ओवरब्रिज के पास जसौली गांव के सामने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली की एबीसी केबल में फॉल्ट से आग लग गई। आग से जलकर केबल टूटकर रोड पर गिर गई। इससे गुजर रहे वाहन करंट के डर से खड़े हो गए।
देखते-देखते बाईपास पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने जल रही केबल को देखकर जेई राजेश कुमार सूचना दी। करीब आधा घंटे बाद पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने बिजली काटने के बाद केबल को हटाया। इसके बाद जाम खुल सका और वाहन आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें