फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन और एमआईआर पर शुल्क के प्रस्ताव का विरोध शुरू

विज्ञापन
Protest against the proposal of fee on CT scan and MIR started - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मेडिकल कालेज में नि:शुल्क हो रहे सीटी स्कैन और एमआईआर पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायण मिश्र ने सीएमएस को पत्र लिखकर प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि डीजी हेल्थ नई दिल्ली और लखनऊ को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि इस मामले को अमर उजाला ने पांच दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी खबर का संज्ञान लेकर कांग्रेसी नेता ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में मरीजों को सीटी स्कैन व एमआईआर की सुविधा करीब तीन साल से नि:शुल्क दी जा रही है। राजकीय मेडिकल कालेज में प्रतिदिन की ओपीडी में एक से दो हजार के बीच मरीज इलाज करा रहे हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में भी प्रतिदिन तमाम मरीज पहुंच रहे हैं। कालेज में आने वाले मरीजों को कालेज में ही सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए सभी जांचों के साथ कालेज प्रशासन ने करीब तीन साल पहले सीटी स्कैन व एमआईआर की सुविधा उपलब्ध कराई थी। लेकिन कालेज में कोई रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण मरीजों को इन जांचों की रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। मरीजों को सीटी स्कैन और एमआईआर की कॉपी मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाती है।
लेकिन अब कालेज प्रशासन ने मरीजों को सीटी स्कैन और एमआईआर की मुफ्त सुविधा न देने का मन बना लिया है। कालेज प्रशासन ने इसके लिए चिकित्सा महानिदेशक को प्रस्ताव भेजकर दर निर्धारित करने की मांग की है। प्रस्ताव में सीटी स्कैन के लिए 600 रुपये और एमआईआर के लिए 2000 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

लेकिन इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायण मिश्र ने सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि इस प्रस्ताव को तुरंत वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेसी आगे की रणनीति बनाएंगे और सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें