फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण देख ग्रामीण भड़के

Sun, 22 Mar 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर की तहलटी व पटरी के दोनों किनारों को पक्का करने के काम की जानकारी पाकर शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता व उसमें डाली जा रही सामग्री घटिया देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। किसानों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। ठेकेदार व नलकूप खंड के अभियंताओं के खिलाफ मुरदाबाद के नारे लगाकर भड़ास निकाली। घटिया निर्माण कर रहे मिस्त्री और मजदूरों को भी जमकर हड़काया। चेतावनी दी कि तत्काल नहर पक्कीकरण कार्य की क्वालिटी सुधारी जाए वरना वे लोग घटिया काम बंद कराकर धरना पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण महेंद्र कटियार, सुभाष चंद्र, रवि प्रकाश, नरेश राठौर, विद्यासागर राठौर, राजेश कटियार, राजेश चक्रवती, राजेंद्र सिंह ने कहा कि नहर किसानों के खेतों के लिए जीवन दायिनी साबित होगी। इसे पक्का बनाने में धांधली की जा रही है। कमीशनखोरी के चक्कर में विभागीय इंजीनियर क्वालिटी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को मामले की शिकायत अधिशासी अभियंता से करके मौके पर आने और कार्य की गुणवत्ता चेक करने की मांग करेंगे।

क्षेत्रीय विधायक, उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी से भी स्थलीय निरीक्षण करके नहर पक्कीकरण कार्य में हो रही धांधली रुकवाने व सही से काम कराए जाने की गुहार करेंगे। गुस्साए ग्रामीणों ने विभागीय जेई को चेतावनी दी कि नहर निर्माण में कमीशनखोरी बरदाश्त नहीं की जाएगी। उधर जेई गिरीश चंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि ग्रामीण खुद मौजूद रह कर सामने मैटेरियल डलवाएं। वह भी साइट पर जाकर चेकिंग करते हैं। गुणवत्ता पूरी तरह सही है।
विज्ञापन


नहर निर्माण की गुणवत्ता की जांच होगी। यदि सेम ईंट लगी हैं या मसाले खराब लगाया गया है तो दोषियों को दंडित कराएंगे। नलकूप खंड के एक्सईएन को निर्देश देंगे कि वह खुद मौके पर जाकर सही से निर्माण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

रमेश चंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें