राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार की शाम फ्रेसर्स
पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें पैरा-14 के मेडिकल स्टूडेंट्स ने पैरा-15 के
मेडिकल स्टूडेंट्सों का स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर फ्रेसर्स
स्टूडेंट्स ने आडीटोरियम के स्टेज पर आकर अपना परिचय दिया।
इस मौके पर कई
गर्ल्स स्टूडेंट्स ने कहा कि उनका लक्ष्य पैसा कमाना नहीं है वह ग्रामीण
क्षेत्रों की सेवा करने के लिए डाक्टर बनना चाहती हैं। उधर, पुरुष
स्टूडेंट्स बोले कि पहले वह कन्नौज के नाम पर डर रहे थे, पर अब लगता है कि
वह कन्नौज में हैं तो मस्त हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के
चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने कहा कि वह परिवार के
मुखिया के रूप में यहां आए हैं।
उनकी तमन्ना है कि कालेज प्रदेश में अपना
नाम रोशन करे। यहां के स्टूडेंट्स पढ़ाई के अलावा सोशल व स्पोर्ट्स में भी
आगे बढ़े। कार्यक्रम के दौरान पैरा-15 व पैरा-14 के स्टूडेंट्स ने डीजीएमई,
प्राचार्य डा. मार्तोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सर्जन आईए अंसारी, डा.
संजीव त्रिपाठी, डा. प्रदीप खार्या, डा. नरेंद्र तिवारी, डा. डाली रस्तोगी
को बुकें देकर सम्मानित किया।
परिचय कार्यक्रम में पैरा-15 के स्टूडेंट्स
ने अपने नाम व अपने शहर की खूबियों के साथ अपनी पर्सनल हाबी भी बताई। किसी
ने क्रिकेट, शतरंज व चित्रकला को हाबी बताया तो कोई संगीत व डांस की।
अधिकांश गर्ल्स स्टूडेंट्स ने गीत-संगीत, डांस, चित्रकला व खाना पकाने को
अपनी हाबी बताई। फ्रेसर्स में कन्नौज के भी दो स्टूडेंट्स थे।
इन दोनों ने
जिले की खूबियों के बारे में शेरों-शायरी के साथ बखान किया। बाद में
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। गीत-संगीत, ग्रुप डांस के अलावा
नाटक पेश किए गए। अंत में मिस फेसर्स व मिस्टर फेसर्स का आयोजन हुआ, जिसमें
रैंप पर कैटवाक के जरिए एक ब्यायज व एक गर्ल्स ने ग्रुप ने लोगों का मन
मोहा।
इस कंप्टीशन में जज के रूप में डा. आईए अंसारी, डा. डाली रस्तोगी,
डा. रीना संत को रखा गया था। मिस व मिस्टर फ्रेसर्स की घोषणा रविवार को
कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।