फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा-12 की टीम ने 12 रनों से जीता मैच

Sun, 01 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में एरीना 2015 के तहत चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में शनिवार को गर्ल्स क्रिकेट में पैरा-12 व पैरा-13 की टीम के मध्य रोचक मुकाबला हुआ। इसमें पैरा-12 की टीम ने 12 रनों से मैच जीता। दूसरी प्रतियोगिता फैकल्टी टीचर व पैरा-12 के स्टूडेंट्स के मध्य हुई। इसमें पैरा-12 की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


गर्ल्स क्रिकेट में पैरा-12 टीम की कप्तानी शालिनी वर्मा ने की। इसमें नीलम, अर्चना, सुप्रियंका, शालिनी, उज्जमा, पूनम, आकांक्षा आदि शामिल थी। इसी तरह पैरा-13 की कैप्टन ज्योति पाल के अलावा स्वाती सैनी, रश्मी, प्रीती, अंजली, मेघना, साक्षी, आकांक्षा शामिल थी। टास शालिनी वर्मा ने जीता।

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी पूरी टीम ने छह ओवर में 52 रन बनाए। जवाब में पैरा-13 की टीम महज चालीस रन पर आउट हो गई। इस टीम के अंपायर डा. संजीव त्रिपाठी व डा. अंसारी रहे। दूसरी क्रिकेट प्रतियोगिता फैकल्टी टीचर और पैरा-12 के स्टूडेंट्स के मध्य हुई। फैकल्टी टीचर के कैप्टन डा. संजीव त्रिपाठी थे।
विज्ञापन


उनकी टीम में प्राचार्य डा. डीएस मार्तोलिया, सर्जन आईए अंसारी, डा. यतींद्र, डा. मारकंडेय, डा. देवाशीष, डा. दीपांश, डा. नरेंद्र तिवारी, डा. रिजवान, डा. शरीफ शामिल थे। पैरा-12 टीम के कैप्टन हिमांशु रहे। उनकी टीम में सरोज कुमार, आलोक कुमार, रूपक दुबे, विष्णुकांत, श्रवणराम, विवेक कुमार, श्रीकांत, अजीत भाष्कर, अनिल कुमार, सुरेंद्र शामिल थे।

12 ओवर के हुए इस मैच में फैकल्टी टीचर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में उतरी पैरा-12 की टीम ने महज आठ ओवर में 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। बाद में प्राचार्य ने विजेता टीमों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें