फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी की पूजा कर मांगी सुख संपदा

Sun, 09 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कन्नौज। नवरात्र की अष्टमी को मां महागौरी का पूजन कर लोगों ने सुख संपदा की कामना की। शहर के प्रमुख सिद्धपीठ मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसरों में लगे मेले में भक्तों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन


रविवार को शहर के माता क्षेमकली, मां फूलमती, सिंहवाहिनी और काली दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मंदिर प्रांगणों में सुबह से ही माता के भक्तो के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। भक्त महागौरी माता को पूजने के लिए उनके इस रूप दर्शन करने को लालायित दिखे। मंदिर परिसर में लगे मेले में भक्तों ने पूजा अर्चना करने के बाद धार्मिक पुस्तकें, बच्चों ने खिलौने खरीदे।

सिद्धियां प्रदान करती मां सिद्धिदात्री
कन्नौज। सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। जो भी श्रद्धालु पूरी निष्ठा के साथ इनकी उपासना करता है, उन्हें सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि मां दुर्गा की नवमी शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। इनके हाथों में चक्र, शंख, गदा, कमल, पुष्प है। चार भुजाओं वाली देवी का वाहन सिंह है, और इनका आसन कमल है। देवी पुराण के अनुसार भगवान शंकर ने भी इन्हीं की कृपा से सभी सिद्धियों को प्राप्त किया था। आज के दिन आहार में भक्त पूरी-हलवा, चना-साग आदि ले सकते हैं।
विज्ञापन


नवमी के दिन भक्तों को कन्या पूजन अवश्य करनी चाहिए। इस तरह नवरात्र के व्रत का समापन करने वाले भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्त होती है। मां को केला जरूर अर्पित करना चाहिए। इस दिन साधक को मां सिद्धिदात्री का पूजन करने के बाद ही व्रत का पारायण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें