फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग में गालियां देने से रोका तो अधेड़ को मार डाला

Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कूल्हापुर में दरवाजे के सामने गालीगलौज करने से मना करने पर दबंगों ने ईंट से कूंच कर अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 कूल्हापुुर गांव में गुरुवार को होली का हुड़दंग चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग नशे में धुत होकर जमादार बाथम (55) के दरवाजे के सामने पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। जमादार ने गालियां देने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कुछ देर बाद वे लाठी डंडा और ईंट लेकर आए। जमादार घर में भागा। दबंगों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग जुट गए और विरोध करने लगे तो दबंगों ने ईंट से वार कर दिया। सिर पर ईंट लगने से जमादार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक के बेटे संजय ने गांव निवासी राम सागर, सुमित, अहिवरन एवं  सठियापुर गांव निवासी सुनील कुमार व आमपुरवा कोतवाली गुरसहायगंज निवासी अनूप के खिलफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घेराबंदी कर राम सागर व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें