फुंकी ट्राली देखते जेई व एसएसओ।
- फोटो : amau ujala
विद्युत उपकेंद्र पर सिकंदरपुर टाउन और हरीनगर की ट्राली फुंक जाने से 31 गांव की बिजली ठप हो गई। अधिकारी आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था में जुटे हैं। उधर विभागीय लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह हरीनगर सिकंदरपुर टाउन से जुड़ी ट्राली फुंक गई।
इससे हरीनगर, धिंगपुर, बलिदासपुर, चंदरपुर, करमुल्लापुर, जगतपुर, नौली, महोई, समेत 31 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। जेई रामकुमार यादव और एसएसओ अशोक कुमार ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एक-दो दिन में व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। उधर, बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से इन गांवों में जहां पीने के पानी की व्यवस्था चरमा गई, वहीं सिंचाई कार्य भी बाधित हो गया है।
इससे क्षेत्रीय लोगों और किसानों में रोष है। लोगों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर लगी मशीनें काफी पुरानी और जीर्णशीर्ण अव्यवस्था में हैं। इनको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उसी का परिणाम है कि उपकेंद्र की ट्राली फुंक गई। उधर जेई की कहना है कि समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही ट्राली बदल दी जाएगी।