फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Sun, 29 Mar 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी पाठशाला खामा में शनिवार दोपहर डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणोें की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव के 80 किसानों को ओलावृष्टि के दौरान हुई फसलों की बर्बादी के राहत के तौर पर सहायता की चेक बांटी। ग्रामीणों की मांग पर जल्द राजकीय नलकूप लगवाने का भी भरोसा दिया। वरासत न दर्ज होने की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा का काफिला दोपहर तीन बजे के करीब खामा गांव पहुंचा। सबसे पहले उन्होंने मौजूद किसानों से फसलों के हुए नुकसान के बारे में पूछा। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा किए गए क्षति के आंकलन के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस पर कई किसानों ने लेखपाल पर आरोप जड़ा कि सर्वे ठीक ढंग से नहीं हुआ है।

कई किसान ऐसे हैं जिनकी फसलें 50 फीसदी से अधिक नष्ट हुई हैं उनका नाम सूची में शामिल नहीं है। इस पर डीएम ने तहसीलदार सरोज कुमार को निर्देश दिया कि वे यहीं रूककर सर्वे का काम पूरा करें। जिन किसानों के नाम छूट गए हैं उनका नाम भी सूची में शामिल करें। कई किसानों ने शिकायत रखी कि गांव से निकले रजवाह में पानी नहीं आ रहा है। जिस वजह से उनकी फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन


कभी पानी आता भी है तो निकटवर्ती गांव के कुछ दबंग रजवाहा में अवरोध खड़ा कर पानी रोक लेते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि वाटरलेविल काफी नीचे होने के कारण पंपसेट से सिंचाई दुरूस्त नहीं हो पा रही है। इन ग्रामीणों की मांग थी कि करीब एक दर्जन विद्युत पोल लगवाकर उन्हें विद्युत कनेक्शन दिए जाएं।

इस पर डीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से कन्नौज जिले को जल्द 81 राजकीय नलकूप की सौगात मिलने वाली है। इनमें एक नलकूप खामा गांव में लगाया जाएगा। चौपाल के दौरान गांव के अर्जुन पुत्र बद्री सिंह सहित करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने शिकायत रखी कि वे 6 माह से अपनी विरासत दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं।

इसके वावजूद भी लेखपाल उनकी विरासत नहीं दर्ज कर रहा है।  इस शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को जमकर फटकार लगाई। उपजिलाधिकारी महेशचंद्र शर्मा को पूरे मामले की जांच करने व आरोप सही साबित होने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रधानपति प्रदीप कुमार व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें