बमरौली गांव की गली में भरा गंदापानी
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। बारिश से गांव की हालत बदहाल हो गई है। गांव की गलियों में जलभराव है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में भरे गंदे पानी से संक्रमण फैलने की आशंका है।
गांव के रतीराम, मदनलाल, धनीराम, झब्बूलाल, सुमित, रमेशचंद्र का कहना है कि 18 सौ की आबादी वाले गांव बमरौली की गलियां हर साल बारिश में जलमग्न हो जाती हैं। बरसात तक लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ता है। कई बार प्रधान से लेकर अधिकारियों तक नाली निर्माण की मांग की जा चुकी है।
सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान अनीता देवी का कहना है कि निर्माण कार्य प्रस्तावित है। लोग निर्माण होने नहीं दे रहे हैं। पानी निकास भी रोक रखा है, जिससे समस्या आ रही है। प्रशासन को सूचना दी गई है। जल्द ही हल निकाला जाएगा।