फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल में 48 घंटे केवल इमरजेंसी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शय्या अस्पताल के कोरोना वार्ड में सैंपल की ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल की इमरजेंसी को छोड़ सभी सेवाएं 48 घंटे तक के लिए बंद कर दी गई हैं। अस्पताल को सैनिटाइज भी किया गया है। 30 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि तीन दिन बाद सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के दस दिन बाद फिर जांच होगी। सीएमएस ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने के कारण अब क्षेत्रीय लोगों के सैंपल जिला चिकित्सालय में लिए जाएंगे। अस्पताल से क्वारंटीन सेंटर शिफ्ट कराने के लिए भी सीएमओ को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें