फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के निजी सचिव ने लिया जायजा

Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
मंच की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सीएम के निजी सचिव गजेंद्र सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंगलवार को आगमन के मद्देनजर निजी सचिव गजेंद्र सिंह ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। उन्होंने जिले के अफसरों व सपा नेताओं के साथ जनसभा स्थल का जायजा लिया। अफसरों से वार्ता करके तैयारियों की समीक्षा की। सीएम के निजी सचिव शाम पांच बजे के करीब जनसभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंच, मीडिया के लिए बनाई गई डी, लाभार्थियों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंच का जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों पर जिलाधिकारी से चर्चा की। डीएम अनुज कुमार झा ने उनको बताया कि जनसभा स्थल पर सपा के जनप्रतिनिधियों के लिए एक अलग से मंच तैयार किया गया है। ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। सीएम के साथ मंच पर सिर्फ चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। साथ ही पांडाल के अंदर इधर से उधर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें