फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गोलीकांड के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से रविवार को कस्बे में हवाई फायरिंग हुई थी। पुलिस को मौके से दो खोखे भी मिले थे। पुलिस फायरिंग को अफवाह मान रही है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस फायरिंग करने वालों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन




रविवार शाम को उमर्दा कस्बा स्थित मंदिर पर फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल है। फायरिंग के बाद पुलिस को दो खोखे भी मिले थे, लेकिन पुलिस का कहना था कि यह खोखे पुराने हैं और पुलिस फायरिंग को अफवाह मान रही है।
घटना के दौरान दो कारों के जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां से कार गुजरी थी, वहीं पर खोखे मिले थे। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें