फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ऋषि भूमि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। ऋषि भूमि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रबंध समिति ने अनियमितताओं के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक के पत्र के आधार पर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त करते हुए बोर्ड परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

ऋषि भूमि इंटर कॉलेज की प्रबंधक शिखा अग्निहोत्री ने पत्र भेजकर जानकारी दी कि प्रधानाचार्य उमेशचंद्र पांडेय को अनियमितताओं के आरोप में प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने अनुमोदन के लिए डीआईओएस के पास आख्या भेजी। डीआईओएस पप्पू सरोज ने नौ फरवरी को सभी पक्षों की बैठक बुलाई थी। विद्यालय के शिक्षकों ने नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता उपदेश कुमार दुबे के पक्ष में समर्थन दिया।
दस्तावेजों और वरिष्ठता सूची के निरीक्षण के बाद डीआईओएस ने उपदेश कुमार दुबे को बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिया है। साथ ही, चेतावनी दी कि यदि परीक्षा संचालन में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है, तो उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि अभी निलंबन का अनुमोदन नहीं किया गया है। केवल प्रबंधक के पत्र के आधार पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है, जिससे कि बोर्ड परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें