ऑनलाइन प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। ब्लाक संसाधन केंद्र पर ऑनलाइन प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रेरणा एप के बारे में विस्तार से बताया गया। समझाया गया कि माड्यूल के आधार पढ़ाई से छात्रों के भाषाई, गणितीय कौशल का विकास होगा।
प्रशिक्षण के दौरान एआरपी अखिलेश शुक्ला ने बताया कि आधारशिला माड्यूल बुनियादी शिक्षा पर आधारित है। इस माड्यूल के अंतर्गत कक्षा एक, दो व तीन के बच्चाें में भाषाई एवं गणितीय कौशल का विकास कैसे हो सके, इस पर जोर दिया। एआरपी दुष्यंत यादव ने शिक्षकों को पाठ्य योजना, विद्यालय विकास योजना के बारे में विस्तार से समझाया। इससे पहले शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण के अंतर्गत जिला समन्वयक महावीर सिंह, डायट प्राचार्य ओपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने मिशन प्रेरणा के बारे में संदेश सुनाया।
शिक्षकों को यह ऑनलाइन प्रशिक्षण 25-25 बैच का दो मीटिंग में जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर दिया जा रहा है। इस दौरान एआरपी संजय कुमार, प्रवीण कुमार यादव भी मौजूद रहे।