फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग की थी ससुर की हत्या, पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को जेल भेजा, प्रेमी की हो रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। चार दिन पहले कंसुआ में वृद्ध किसान की हत्या उसकी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। शनिवार को पुलिस ने तीन दिन से हिरासत में बैठी महिला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि पति-पत्नी के एक दूसरे पर आरोप लगाने से मामला पेचीदा हो गया था। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी की गांव के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि महिला के किसी युवक से प्रेम संबंध थे। वृद्ध ने दोनों को घर में आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसी वजह से महिला ने अपने उसी साथी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। फिलहाल पति की तहरीर को आधार बनाते हुए महिला को जेल भेज दिया गया है। प्रेमी की तलाश के लिए टीम लगी है। इस संबंध में जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
ये है मामला
थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी इस्लाम खां को घर पर धारदार हथियार से हमला और चेहरे पर तेजाब डालकर मार डाला गया था। बेटे सुनील खां ने पत्नी और उसके साथी पर पहले ही दिन हत्या का आरोप लगाया था। एक दिन पहले पूछताछ में सुनील की पत्नी निशा ने पुलिस से कहा कि पति ने पिता की हत्या की है। पुलिस को इस बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पूछताछ में प्रथम दृष्टया सुनील की पत्नी को ही आरोपी मानते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें