फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करंट की चपेट में आने से गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। घर में पंखा चलाते समय गर्भवती करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र के करौंदा शाहनगर गांव निवासी श्यामकिशोर की पत्नी पूनम (25) बुधवार दोपहर बिजली के बोर्ड में पंखा का तार लगा रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा देख परिजन आनन फानन में उसे पास के ही स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति श्यामकिशोर ने बताया कि पूनम गर्भवती थी और एक दो साल का बेटा है। थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें