फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बैठे अफसरों की नजर में होंगे सभी परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए जबरदस्त तैयारी की है। 18 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा में मंडल व बोर्ड के अधिकारी एक क्लिक पर हाल जान सकेंगे। विद्यालयों में फोर जी इंटरनेट राउटर सहित व्यवस्था करने के बाद करीब 36 केंद्रों को ऑनलाइन कर दिया गया है। नई व्यवस्था से कोई भी विद्यालय नकल कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। नकल रोकने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को भी सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन

फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए बोर्ड ने इस बार नई रणनीति तैयार की है। इस व्यवस्था के जरिए अब मंडल स्तर व यूपी बोर्ड के अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर एक क्लिक पर परीक्षा की मॉनीटरिंग कर सकेंगे। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर बनाए गए केंद्रों के यूजर आईडी और पासवर्ड की फीडिंग कराई जा रही है। 36 केंद्र ऑनलाइन हो चुके हैं। यूजर आईडी पासवर्ड डालने के बाद केंद्रों का हाल किसी भी जगह से देखा जा सकेगा।
डीआईओएस कार्यालय में बनाया जाएगा कंट्रोल रूम
कन्नौज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारी यहां बैठकर परीक्षा का हाल जानेंगे। यदि किसी केंद्र पर गड़बड़ी नजर आएगी तो तत्काल डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दी जाएगी। वह मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें