कन्नौज। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय सहित कुल 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें सदर से आठ, तिर्वा से 11 और छिबरामऊ 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोक रखी है।
सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे, भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण, कांग्रेस प्रत्याशी विनीता देवी, बसपा प्रत्याशी समर जीत दोहरे, एआईएमआईएम प्रत्याशी सुनील कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी मनोज, निर्दलीय प्रत्याशी राज कठेरिया और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील मैदान में हैं।
कन्नौज। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अनिल कुमार पाल, भाजपा प्रत्याशी कैलाश सिंह राजपूत, बसपा प्रत्याशी अजय कुमार, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गीता देवी, जनअधिकार पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र कुमार, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी रामपाल सिंह, विकास इंसाफ पार्टी प्रत्याशी रामशरण राजपूत, भारतीय वंचित समाज पार्टी प्रत्याशी रुबीनाज, निर्दलीय प्रत्याशी गया प्रसाद, निर्दलीय प्रत्याशी रंजना सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी सत्यप्रकाश चुनावी रण में हैं।
कन्नौज। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय, सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव, बसपा प्रत्याशी वहिदा बानो उर्फ जूही सुल्तान, कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार, बहुमन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी अर्जुमन, राष्ट्रीय समाज पक्ष प्रत्याशी प्रदीप पाल, जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद चंदन, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. चंद्रकांत यादव, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल प्रत्याशी लालू यादव, निर्दलीय प्रत्याशी अमोल दीक्षित, निर्दलीय प्रत्याशी इमरान बेगम, निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कमर, निर्दलीय प्रत्याशी नुरुल शम्स और निर्दलीय प्रत्याशी संजय।