फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन सख्त, नहीं दर्ज हुई भाजपाइयों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सांसद और तहसीलदार के मामले को लेकर प्रशासन सख्त है। सांसद पक्ष की ओर से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार और लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। तहरीर लेकर पहुंचे सांसद कार्यालय के प्रभारी को तहरीर वापस कर लौटा दिया गया। इससे अब सांसद और उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार के आवास में घुसकर भाजपाइयों ने मारपीट की थी। सांसद सुब्रत पाठक के अलावा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सौरभ कटियार और शिवेंद्र के अलावा 25 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद देर रात करीब एक बजे सांसद पक्ष की ओर से सांसद कार्यालय प्रभारी अवनीश बेरिया समर्थकों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को सदर तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल अमित राय, रामबरन और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी। उच्चाधिकारियों से मुकदमा दर्ज करने की स्वीकृति न मिलने से कोतवाल ने तहरीर को वापस कर दिया। दरअसल मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति जरूरी होती है। यही कारण रहा कि सांसद पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार और लेखपालों की पिटाई से एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीटी स्कैन हो रहा है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, जांच में सामने आएगा। पुलिस प्रशासन खुद उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

- सुब्रत पाठक, भाजपा सांसद कन्नौज।
देर रात तहरीर लेकर सदर कोतवाली गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय तहरीर वापस कर दी। उन लोगों को पहले उम्मीद थी कि समझौता हो जाएगा। पार्टी के कुछ लोग प्रयास भी कर रहे थे। अब आगे की रणनीति तय की जाएगी।
- सचिन शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी।
सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसकी गिरफ्तारी होगी। हर बिंदु पर गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भाजपाइयों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

- अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें