फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच में पांच अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों की जांच के लिए गठित टीम ने मोहल्ला कस्सावान व रामनगर में जांच की। इस दौरान पांच अपात्र मिले हैं। नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह में जांच पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट डूडा कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को मोहल्ला रामनगर व कस्सावान में नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, लेखपाल विशाल चौरसिया, विजयकांत शुक्ला व कौशलेंद्र दुबे ने जांच की। रामनगर में एक लाभार्थी अपात्र मिला। कस्सावान में चार अपात्र मिले। इस दौरान सभासद एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रानू कुरैशी भी मौजूद रहे। बारिश के चलते बीच में ही जांच का कार्य समाप्त कर दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि शुक्रवार को भी मोहल्ला कस्सावान के लाभार्थियों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें