फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मियों ने धरने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सफाई कर्मियों ने काफी समय से लंबित 20 सूत्री समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। समस्या का निदान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन

पंचायतीराज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के पदाधिकारियों ने शासन को पत्र भेजा है। बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रुपये के कोई काम नहीं होता है। जिला पंचायत कार्यालय में सालों से जमे सफाई कर्मी ब्रजेंद्र कुमार, सुशील कुमार व संगीता पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। सफाई कर्मियों ने जिला पंचायतराज अधिकारी समेत सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा सफाई कर्मचारी 20 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है। इसको लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। हर बार समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा दिया जाता है लेकिन समस्या जस की तस है। समस्या का निदान नहीं किया गया तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बाल्मीकि, महामंत्री धर्मवीर बाल्मीकि समेत कई सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगें
- बकाया एरियर का अतिशीघ्र भुगतान किया जाए।
- अभी तक तक बकाया डीए का जल्द भुगतान करें।
- 10 वर्ष सेवा होने के बाद एससीपी का लाभ दिया जाए।
- विभाग की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों को सम्मलित किया जाए।
- कर्मियों की अधूरी सर्विस बुक को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें