फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने पर बीबीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 60 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर शव रख कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि कोविड नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन किया गया। इससे कई लोगों में महामारी फैलने और जान जोखिम में पड़ने की संभावना बन गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पंकज यादव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि नौ जून को धानीगंज के थाना मल्लावां, जिला हरदोई निवासी शीलू की मौत के बाद भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरन कश्यप ने 50-60 लोगों के साथ जीटी रोड पर शव रख कर रोड जाम व प्रदर्शन किया था। इससे लोगों को दिक्कत हुई थी। शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ। लोग बिना मास्क के प्रदर्शन कर रहे थे। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। इससे कोरोना फैलने की आशंका है। अपनी अनुचित मांगें मनवाने के लिए तीन बजे से साढ़े छह बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान जीटी रोड पूरी तरह से जाम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें