फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मंत्री के शपथ लेते ही उनके गांव की बिजली गायब : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में नए मंत्री के शपथ लेते ही उनके गांव की बिजली गायब हो गई। भाजपा को धर्म से ज्यादा धन की चिंता है। पार्टी नवंबर में विधानसभा चुनाव कराने की बात कहकर जनता का मन टटोल रही है।
विज्ञापन

शाम छह बजे अखिलेश यादव सरायप्रयाग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने हेमंत कटियार की मां आनंद कुमारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कहा कि सनातन परंपरा को जितनी ठेस वर्तमान समय में पहुंची है उतनी शायद पहले कभी नहीं पहुंची। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चढ़ावे से जुड़ी खबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है जबकि उसकी प्राथमिकता धन है।



एसआईटी जांच के मुद्दे पर बोले कि सरकार निष्पक्ष जांच नहीं होने देगी।

योग दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा योग जैसे महत्वपूर्ण विषय का भी राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। नीट से प्रदेश के चार लाख छात्र प्रभावित हुए हैं। इन छात्रों के परिवारों के लगभग 20 लाख मतदाता भाजपा को इसका जवाब देंगे। कृषि क्षेत्र की समस्याओं पर कहा कि फसल के समय किसानों को न डीएपी मिल रही है और न ही पर्याप्त खाद उपलब्ध है जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, अरशद जमाल सिद्दीकी, जुनैद सिद्दीकी, कौशल कटियार, जिलाध्यक्ष कलीम खान, जयकुमार तिवारी, उत्कर्ष गुप्ता, चंद्रकांत यादव, तालग्राम चेयरमैन मोहसिन खान, सुभाष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें