फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बत्ती गुल, अधिकारियों-कर्मियों ने मोबाइल की रोशनी में किए काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में बिजली व्यवस्था बदहाल है। विकास भवन की बुधवार सुबह 10 बजे से शाम तक बत्ती गुल रहने से पूरा अंधेरे में रहा। सरकारी कामकाज ठप होने तक, अफसर से लेकर कर्मी तक परेशान रहे और मोबाइल की रोशनी में काम करते नजर आए। वहीं, फरियादियों को बिना काम कराए बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


विकास भवन की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से सप्लाई बाधित हुई। शिकायत के बावजूद बिजली निगम ने सुध लेने में देरी की। कार्यालयों में पंखे, लाइट, कंप्यूटर और प्रिंटर बंद पड़े रहे। कई विभागों में बाबुओं ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में फाइलें निपटाने की औपचारिकता की। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि लाखों रुपये की लागत से लगाया गया जनरेटर शोपीस साबित हुआ। डीजल न होने और मेंटेनेंस के अभाव में वह स्टार्ट ही नहीं हो सका। यूपीएस भी कुछ देर बाद जवाब दे गया। इससे डीआरडीए, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन समेत कई विभागों का काम प्रभावित हुआ।
तीन दिन के अवकाश के बाद आए अधिकारी-कर्मचारी भी दिनभर सुस्ताते रहे। मनरेगा, पेंशन, आवास और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए ग्रामीण दिनभर भटकते रहे। उन्हें सर्वर न आने का बहाना बनाकर टरका दिया गया जबकि हकीकत यह थी कि बिजली न होने से सर्वर ठप था। फरियादियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब विकास भवन का यह हाल है तो गांवों की बिजली व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि मामूली फॉल्ट पर घंटों बिजली गुल रहती है लेकिन स्थाई समाधान नहीं होता। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि बिजली की आवाजाही से कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे जल्द ही सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें