फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती

Mon, 27 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने परीक्षार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड परीक्षा के दौरान बिजली कटौती नहीं होगी। ओवरलोडिंग होने पर कोल्ड स्टोरेज की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शक्ति भवन लखनऊ से यह आदेश सभी पावर ट्रांसमिशन स्टेशनों को दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार बदलते ही नया शेडयूल जारी किया गया था, जिसके तहत सुबह और शाम को ओवरलोडिंग होने पर कटौती की जा रही थी। परीक्षार्थियों ने इस समस्या के बारे में अपने क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायकों को बताया। जब सरकार तक यह समस्या पहुंची तो सोमवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर शक्ति भवन लखनऊ की ओर से एक आदेश जारी किया गया। नए आदेश के मुताबिक विश्वविद्यालय या बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 17 अप्रैल तक निर्बाध आपूर्ति प्रदान की जाएगी। इस दौरान कोई भी कटौती नहीं होगी। खासकर सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक और दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ओवरलोडिंग होने पर भी कटौती न करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर के पूर्वी बाईपास स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ रामविलास ने बताया कि यदि ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता है तो उस दौरान भी आपूर्ति नहीं काटी जाएगी। लोड को नियंत्रित करने के लिए कोल्ड स्टोरेज की आपूर्ति बंद करा दी जाएगी। इस बारे में विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता और एसडीओ को भी जानकारी दे दी गई है। कंट्रोलरूम के मुताबिक यह आदेश 17 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा ट्रांसफार्मर अंडरलोड रहने पर भी कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें