फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: होली में आलू के दाम चढ़े, किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। होली आते ही कस्बे और आसपास के बाजारों में आलू के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह तक आलू 7-10 रुपये किलोग्राम आलू मिल रहा था। वहीं अब आलू का भाव 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

घरों में चिप्स और पापड़ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। परंपरागत तौर पर होली पर आलू के चिप्स घरों में बनते हैं और दुकानों पर भी बिक्री बढ़ जाती है। इसी बढ़ी खपत के चलते बाजार में आलू की मांग अचानक बढ़ गई है। स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों में बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी हो गई है। सब्जी दुकानदारों ने बताया कि होली के चलते सुबह से आलू की खरीदारी लगी रहती है। मांग ज्यादा होने से रेट स्थिर नहीं रह रहे हैं और खुदरा बाजार में 10-15 रुपये प्रति किलोग्राम तक आलू बिक रहा है।त्योहार के चलते आलू की बढ़ी कीमतों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल मांग अधिक बनी हुई है।

थोड़ी राहत मिली
होली पर आलू की मांग हर साल बढ़ती है। चिप्स-पापड़ की खरीदारी के कारण भाव इस बार तेजी से बढ़े हैं। हमारे लिए यह थोड़ी राहत का मौका है।
- भारत सिंह कुशवाहा,किसान

कुछ समय पहले तक आलू का रेट 9-10 रुपये प्रति किलोग्राम था। अब त्योहार के कारण 14-15 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहे हैं। इससे किसानों को थोड़ा फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनू,किसान

फसल अच्छी रही है। मांग बढ़ने से बाजार में 14-15 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव बन गया है। उम्मीद है कि यह तेजी त्योहार के बाद तक बनी रहेगी।
- कासिम,किसान

आलू के दाम में गिरावट से किसान काफी परेशान थे।होली पर्व को देखते हुए फिलहाल भाव में बढ़त हुई है।उम्मीद है कि आलू के भाव अभी और चढ़ेंगे।
- मुखलाल,किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें