फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आलू किसानों ने की उचित मूल्य दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने क्षेत्रीय किसानों के साथ कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर भाजपा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।
विज्ञापन

सरायप्रयाग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान में उन्होंने कहा कि वर्तमान में आलू की स्थिति के किसानों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। किसान खेती में अपनी पूरी मेहनत और पूंजी लगा रहा है, लेकिन फसल तैयार होने के बाद फसल की लागत भी नहीं निकल पाती, इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। किसान और आम उपभोक्ता दोनों महंगाई की मार झेल रहे हैं। इस दौरान राम बहादुर सिंह शाक्य, किशनलाल शर्मा, रामसेवक यादव, सौरभ सविता, रिंकू यादव, देवेंद्र सिंह, धीरज कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें