शीतगृह से आलू निकालने जा रहे किसान को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना तालग्राम के ग्राम संत नगर निवासी रघुवीर (45) सरायं दौलत के निकट स्थित एक शीतगृह में आलू निकालने के लिए मंगलवार की दोपहर साइकिल से जा रहा था। पीछे से ट्रक आने की आवाज सुनकर उसने अपनी साइकिल को फुटपाथ पर उतार दिया। फुटपाथ पर डाली गई मिट्टी में उसकी साइकिल फिसल गई और रघुवीर सड़क पर जा गिरा। तभी छिबरामऊ की ओर से जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे एसएसआई नवीन कुमार ने ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया। मामले में मृतका की पत्नी देवकी ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।