फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए की गांधीगीरी

विज्ञापन
व्यापारी को फूल देते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए व्यापारी नेताओं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को नगर के मुख्य मार्ग पर गांधीगीरी की। एसडीएम ने दुकानदारों को फूल भेंट कर जल्द फुटपाथ खाली करने की अपील की।
विज्ञापन

विशुनगढ़ तिराहे से एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी, व्यापारी नेता रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, सुरेश वर्मा, किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को फूल देकर नाली के पीछे सामान रखने की अपील की। पुलिस व प्रशासन की यह गांधीगीरी नगर में लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई।
एसडीएम ने बताया कि पालिका ने दुकानदारों के लिए नाली की हद को निर्धारित किया है। दुकानदार अपना सामान इस हद के अंदर लगाएं। नाली के बाहर मिलने वाले अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन की गांधीगीरी के बाद कुछ दुकानदार खुद सामान हटाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं कई दुकानदार मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पालिका तिराहे तक दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया।
सर्वे के बाद नगर में आज गरजेगा बुलडोजर
प्रशासनिक अधिकारियों की गांधीगीरी के बाद नगर के फुटपाथ से कब्जा हटाने के लिए आज से नगर में बुलडोजर गरजेगा। नगर पालिका के मानक में निर्धारित की गई नाली के बाहर मिले अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन ने पालिका कर्मियों को अतिक्रमण अभियान के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें