फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरावा और हसेरन चौकी अब बनेंगे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में दो नए थाने खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सकरावा और हसेरन चौकी का क्षेत्र बढ़ाकर अब इन्हें थाना बनाया जाएगा। शासन ने थानों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की चौकियों को थाना बनाने की कवायद सार्थक होती नजर आ रही है। कुसुमखोर चौकी के बाद अब सकरावा और हसेरन चौकी को भी थाना बनाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
सौरिख थाने की सकरावा पुलिस चौकी के क्षेत्र में कस्बा समेत 83 गांव आते हैं। वहीं इंदरगढ़ थाने की हसेरन चौकी में हसेरन कस्बा समेत 65 गांव आते हैं। काफी बड़ा कार्यक्षेत्र होने के कारण चौकी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बेहतर रखने में दिक्कत होती है। पुलिस विभाग की ओर से इन दोनों चौकियों को थाना बनाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। डीजीपी कार्यालय से जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण के लिए पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी का प्रस्ताव पहले ही मंजूर हो चुका है। अब सकरावा और हसेरन चौकी को थाना बनाने का भी प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
तीन-तीन चौकियों को होगा विलय
चौकियों से थाना बनने के बाद नजदीक की तीन-तीन चौकियों का विलय किया जाएगा। थाना बनने की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने चौकियों के विलय की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि नए थाने बनने से कानून व्यवस्था संभालने में सहयोग मिलेगा। शांति व्यवस्था कायम रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें