गुरसहायगंज(कन्नौज)। पूर्व विधायक के बेटे की फेसबुक आईडी हैक कर रिश्तेदारों और दोस्तों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के पुत्र जुनैद सिद्दीकी की फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली। हैकर कई दिनों से उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से रुपयों की मांग कर रहा है। इस पर रिश्तेदारों और मित्रों ने दिए गए नंबर पर छानबीन की। कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।