फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को ट्रेनिंग और मिलेगी नौकरी

Tue, 03 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरनगर मार्ग पर चल रहे फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की ओर से करीब एक सैकड़ा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को नौकरी देने का भरोसा भी दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को इंस्टीट्यूट पर सितंबर 15 का प्रशिक्षण पूरा करने वाले एक सैकड़ा प्रशिक्षणार्थी खुशी से लवरेज दिखे। उनको अपनी मेहनत का प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र गुप्त ने बताया कि उनके यहां निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। मासिक प्रशिक्षण के बाद एक हजार रुपये लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है।

उनके यहां कई बैच प्रशिक्षण ले चुके हैं। साथ ही प्रशिक्षणार्थी को टी-शर्ट, बुक, ट्रेनिंग के दौरान लंच दिया जाता है। विनय सचान ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी के लिए प्लेसमेंट दिया जाएगा। प्रमाण पत्र पाने वालों में कुलदीप शर्मा, प्रशांत कुमार, विपिन सिंह, मुकेश बाथम, शशिकांत, दुर्गेश कुमार, सुरेश कुमार, श्वेता पोरवाल, संगीता देवी, दिव्या, श्वेता गुप्ता, निशा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें