फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरकर्ना से अरुहो के लिए बन रहे संपर्क मार्ग पर घटिया निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जांच कराकर अगर गुणवत्तापूर्ण कार्य न हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


राजपुरकर्ना से ककरैया वाले बाबत होते हुए अरुहो तक संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह संपर्क मार्ग घटिया और मानकविहीन बनाया जा रहा है। बताया कि पूरी सड़क पर नहर से खोदी हुई बालू डाल दी गई है। आरोप है कि ठेकेदार मानकविहीन सड़क का निर्माण कर रहा, जिससे सड़क ज्यादा नहीं चल सकेगी और ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा।

बृजेश यादव, गोलू यादव, राजेश यादव, सुखवीर सिंह, रामसनेही, सालिकराम, बृजेश राठौर, गजेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, अक्षय कुमार, सुभाष चंद्र आदि ने निर्माणाधीन सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण बनवाया जाए वरना ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें