फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली का पानी सड़क पर भरा

Tue, 23 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल रोड चौराहा के पास नालियों की सफाई न होने से उसका गंदा पानी दुकानों के सामने भर गया, जिससे दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दुकानदारों ने पालिका के अधिकारियों से नाली की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अस्पताल रोड चौराहा के पास नालियों की रोजाना ठीक तरह से सफाई नहीं होने से अब कीचड़ युक्त गंदा पानी सड़क पर भरने लगा है। ऐसे में कई दुकानों के सामने हुए जलभराव और कीचड़ से दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकान के आगे हुए जलभराव से खरीदारी को ग्राहक तक नहीं पहुंच रहे हैं।

ऐसे में दुकानदारों ने पालिका से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञात हो कि नगर में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है। कई मोहल्लों में पिछले काफी दिनों से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं सफाई के अभाव में नालियां कीचड़ से बजबजा रही हैं। वहीं गंदगी से मच्छर पनपने लगे हैं। ऐसे में संक्रामक रोगों के फैलने का भी अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें