फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की पोल खोलेगी भाजपा

Sat, 21 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि चारों जिलों में प्रदर्शन के जरिए पार्टी प्रदेश सरकार के कारनामे उजागर करेगी।  जनता को बताया जाएगा कि किस तरह से सरकार लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है। यदि प्रशासन इजाजत नहीं देता है तो धारा 144 तोड़कर धरना देंगे। प्रशासन गिरफ्तार करेगा तो गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी नेै कहा कि  प्रार्थनापत्र देने पहुंची रेप पीड़िता एक महिला से बदसलूकी करके सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने नारी शक्ति का अपमान किया है। अलीगढ़ में दंगा कराने वाला व्यक्ति प्रदेश के मंत्री आजम खां की बगल में बैठा नजर आता है।

उन्होंने पिछले दिनों कन्नौज में हुए बवाल की चर्चा करते हुए क हा कि नगर पालिका चुनाव के दौरान सांप्रदायिक संघर्ष में अलकू जोशी को गोली मारकर घायल करने वाले आज तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में 69 जिलों में कम बारिश हुई है, लेकिन सिर्फ 50 जिले सूखाग्रस्त घोषित करके सपा सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें