फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का प्रदर्शन 26 से, बनाई रणनीति

Sat, 21 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर से दो दिसबंर तक विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन तहसील मुख्यालय पर होगा। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को सरायमीरा स्थित मां काली दुर्गा देवी मंदिर परिसर में कानपुर मंडल इकाई की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कन्नौज, बनारस, आजमगढ़, अलीगढ़ में सप्ताहभर तक प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है। कानपुर मंडल में कन्नौज जिले को टॉरगेट किया गया है। इसी के तहत शुक्रवार को सरायमीरा में बैठक में हुई।

इसमें तय किया गया कि कन्नौज के तहसील मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में जिले के कार्यकर्ताओं के साथ ही पूरे मंडल के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। हर दिन कोई न कोई सांसद या विधायक आकर नेतृत्व करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ सांसद भानु प्रताप सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, विधायक सत्यदेव पचौरी, प्प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


मौके पर सभासद अखंडानंद,  तिर्वा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वीर सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय, देवेंद्र देव, वैभव मिश्रा, तरुण चंद्रा, योगेंद्र भदौरिया, रामशंकर, अलकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें