फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे स्वामी विवेकानंद- इंदिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने गंगेश्वर मंदिर के पास सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। नेहरू महाविद्यालय प्रबंध समिति की सचिव इंदिरा दुबे ने कहा कि युवाओं से ही देश का विकास होता है। स्वामी विवेकानंद काजीवन चरित्र सभी युवाओं को आत्मसात करना चाहिए। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने स्वामी विवेकानंद के मंत्र ‘उठो, जागो और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले मत रुको’ से युवाओं को प्रेरणा लेने की नसीहत दी। नेहरू युवा कल्याण केंद्र के नारायण त्रिपाठी ने इंदिरा दुबे एवं समाजसेवी मीरा वर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संजय सिंह, अरुण प्रकाश, अनुराग कुमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडेय, विपिन, अजीत व पायल सिंह आदि मौजूद रहीं।
उधर, सुप्रभाष अकादमी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। प्रबंधक विभारानी सक्सेना, निदेशक डॉ. आत्माराम शर्मा, हिमांशु सक्सेना, राघव सक्सेना, संदीप वर्मा ने चित्र पर माल्यार्पण कर स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय की छात्रा रिया, रितु, कशिश, सौम्या एवं आशी ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप वर्मा व अलका गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें