फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-21- सदर ब्लाक के भिदासिन गांव के प्राइमरी स्कूल में नौजवान घेरा कार्यक्रम करते सपा विधायक अनिल दोहरे व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती अलग तरीके से मनाई। गांव-गांव व मोहल्ले-मोहल्ले युवा घेरा कार्यक्रम कर भाजपा को कोसा गया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के भिदासिन गांव में सदर विधायक अनिल दोहरे की अगुवाई में युवा घेरा बनाया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा को समझ लेना चाहिए कि अब किसान जाग चुका है। सपा नेता राजेश पाल ने कहा कि देश का युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहा है। ठठिया कस्बे में सपा नेता नाजिम खां की अगुवाई में युवा घेरा कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर संजू कटियार, विनोद यादव, रेहान सिद्दीकी, मो. जनैद, तम्मू यादव, कश्मीर पाल, शैलेंद्र पाल, नीरज पाल, ब्रजभान कुशवाहा, प्रमोद व कन्हैया दोहरे मौजूद रहे।
तालग्राम में चौखटा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सपा नेता दिनेश सिंह यादव ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि किसानों और बेरोजगारों की लड़ाई सपा ही लड़ सकती है। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रामबख्श वर्मा ने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया। इस दौरान अंकित यादव, डॉ. रामसेवक राजपूत, आकाश ठाकुर, इमरान, शेर सिंह, अतुल यादव, रोहित यादव, शिवम यादव, सोनू यादव, गोविंद शर्मा, कुलदीप सिंह, राहुल शाक्य, इंद्रेश वर्मा, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सराय प्रयाग कस्बे के एक कालेज परिसर में युवा घेरा बनाया गया। यहां पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भाजपा पर कड़े प्रहार किए। इस दौरान राम प्रकाश शाक्य, राजन सिंह, सुग्रीव सिंह, अतीक, गफ्फार अली, विवेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें